Home » मुंबई में घुस आए हैं तीन आतंकी, फोन कॉल पर मिली सूचना के बाद अलर्ट जारी

मुंबई में घुस आए हैं तीन आतंकी, फोन कॉल पर मिली सूचना के बाद अलर्ट जारी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । तीन आतंकियों के मुंबई में घुस आने से पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है। बताया जाता है कि तीनों आतंकी दुबई से मुंबई आए हैं। इन तीनों के मुंबई आने की सूचना एक फोन कॉल से दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी है कि तीन आतंकवादी मुंबई में आ गए हैं।

फोन करने वाले ने दावा किया कि तीन आतंकवादी शुक्रवार सुबह तड़के दुबई से आए थे और उनका संबंध पाकिस्तान से है। फोन करने वाले ने एक आतंकी का नाम भी बताया है। एक आतंकी का नाम मुजीब सैयद है और फोन करने वाले ने पुलिस को अपना मोबाइल नंबर और कार का नंबर भी दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना से जुड़े अधिकारियों को संदेह है कि ये जानकारी फर्जी हो सकती है। पुलिस फोन करने वाले का पता लगा रही है। गौरतलब है, मुंबई में पहले भी समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को हमला कर दिया था। यह हमला 29 नवंबर को रुका। इस दौरान 166 लोगों मारे गए, वहीं 300 लोग घायल हुए थे। इस घटना में भारतीय सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई थी। जवानों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब इकलौता आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया और 21 नवंबर 2012 में फांसी दे दी गई थी
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More