Home » आईपीएल के अगले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे मार्श, ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे

आईपीएल के अगले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे मार्श, ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे

by Bhupendra Sahu

गुवाहाटी। दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला मिचेल मार्श अपनी शादी के लिये ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। दिल्ली के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने कहा, वह (मार्श) अगले कुछ मैचों के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। वह शादी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला अब तक दिल्ली के दोनों मैचों में एकादश का हिस्सा रहे हैं। चोट के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे मार्श बल्ले से खासा प्रभाव नहीं डाल सके हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया था।
होप्स ने कहा कि मार्श भारत लौटने के बाद सीधे दिल्ली की टीम का हिस्सा बनेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद दिल्ली शनिवार को यहां बारसपारा स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More