ऑर्लिन्स । एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने ऑर्लिन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले चरण में चेक गणराज्य के ओंद्रेज क्राल और ऐडम मेंद्रेक को हराकर शीर्ष-16 में जगह बना ली। अर्जुन-ध्रुव ने 35 मिनट चले मुकाबले में ओंद्रेज-ऐडम को 21-13, 22-20 से हराया। प्री-चर्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान के के. मित्सुशाही और एच ओकामुरा से होगा।
इसी बीच, तनीषा क्रेस्टो और साई की जोड़ी ने चलीफिकेशन चरण में सर्बिया के मिहालो टॉमिक और एंजला विटमैन की चुनौती को पार करके मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी 20 मिनट चले मुकाबले के पहले गेम में 20-11 से आगे चल रही थी जब सर्बियाई युगल ने मैच से बाहर होने का निर्णय लिया।
शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन को पुरुष एकल चलीफिकेशन के दूसरे मुकाबले में स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्टेड से हारकर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। सुब्रमण्यन ने पहले मैच में अजरबैजान के एडे रेस्की द्विकाह्यो को 21-17, 21-17 से मात दी, लेकिन दूसरे चरण में उन्हें फेलिक्स के हाथों 21-19, 21-9 की हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय पुरुष एकल सर्किट में उभर रहे 19 वर्षीय सुब्रमणयन विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीतकर चर्चा में आए थे।
00