Home » बंगाल हिंसा पर ममता बनर्जी का ऐलान, जिम्मेदार लोगों की संपत्ति होगी जब्त- पीडि़तों में बंटेगी रकम

बंगाल हिंसा पर ममता बनर्जी का ऐलान, जिम्मेदार लोगों की संपत्ति होगी जब्त- पीडि़तों में बंटेगी रकम

by Bhupendra Sahu

हुगली । बंगाल के हुगली में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी के तेवर अब सख्त दिख रहे हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा और कानून के मुताबिक उसकी नीलामी होगी। हिंसा करने वालों की नीलाम संपत्ति से मिली रकम से पीडि़तों की मदद की जाएगी। ममता बनर्जी का बयान हुगली में फिर से हिंसा छिड़ जाने के बाद सामने आया है। हुगली में अब भी इंटरनेट बंद है और बड़े पैमाने पर पुलिस एवं रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है।

ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा के पिछले सेशन में ही वेस्ट बंगाल मेंटनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर बिल पारित किया गया है। इसके मुताबिक हिंसा करने वाले लोगों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा और उसकी नीलामी से मिलने वाली रकम से ही पीडि़तों को मदद पहुंचाई जाएगी।
पूर्वी मिदनापुर में एक आयोजन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि रामनवमी के मौके पर बंगाल के अलावा देश के कई और राज्यों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। वे लोग दंगे भड़काने के लिए त्याहोरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर तय तारीख से पहले ही क्यों रामनवमी के जुलूसों को निकालना शुरू कर दिया जाता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More