मुंबई । चोटिल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल को टीम में शामिल किया है जबकि जसप्रीति बुमराह के स्थान पर संदीप वारियर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में मुबंई का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विकेटकीपर-बल्लेबाज पोरेल ने तीन लिस्ट ए और इतने ही टी-20 मैच के अलाव 16 प्रथम श्रेणी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है। भारत के लिए एकमात्र मैच चुके संदीप वारियर को सफलता नहीं मिली थी हालाांकि घरेलू स्तर पर वह अब तक 68 टी-20 मैचों में 62 विकेट ले चुके हैं। वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स ने पोरेल को 20 लाख रुपये में खरीदा है जबकि संदीप वारियर मुबंई इंडियंस के हाथ 50 लाख रुपये में लगे हैं।