सूरजपुर । धार्मिक, पर्यटन तथा प्राकृतिक महत्व एवं जनआस्था का केन्द्र सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का बुधवार की शाम रात विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन सरगुजा क्षेत्र के संजय सुरीला हाय रे सरगुजा नाचे फेम, छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार पदमश्री श्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी कलाकार ने शानदार गीत, संगीत, भजन, राम सिया राम के भजन, छत्तीसगढ़ी गानों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधे रखा लोगों ने छत्तीसगढ़ी गानों का खूब आनंद लिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन एवं राजगीत के साथ प्रारंभ किया। 27 मार्च को कालामांजन के दो व्यक्तियों को बाघिन ने हमला कर दिया और दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों, दर्शकों ने मृत आत्मा की शांति के लिए माता कुदरगढ़ी से प्रार्थना कर दुख शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदना प्रकट किए। आकस्मिक घटना घटित होने के कारण तीन दिनों तक चलने वाली कुदरगढ़ महोत्सव दो दिन आयोजित हुआ।
सभी प्रतिनिधियों ने विपरीत परिस्थिति के बावजूद कुदरगढ़ महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन के लिए कुदरगढ़ ट्रस्ट, भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 26 मार्च से प्रारंभ कुदरगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन सरगुजा क्षेत्र के ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री संजय सुरीला एवं पदमश्री छत्तीसगढ़ी के कलाकार श्री अनुज शर्मा सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने सरगुजा क्षेत्र के सुपरस्टार संजय सुरीला की टीम के साथ संगे संगे नाच लेबो करमां के हुकी जाबो मांदर के ताल में के गाने में थिरके।