Home » नवकन्या भोज: सीएम बघेल ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोज कराकर लिया आशीर्वाद, नन्ही बालिका के मुस्कान ने मोहा मन

नवकन्या भोज: सीएम बघेल ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोज कराकर लिया आशीर्वाद, नन्ही बालिका के मुस्कान ने मोहा मन

by Bhupendra Sahu

भिलाई। आज पूरे देश-प्रदेश में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी सीएम हाउस में रामनवमी का पर्व मनाया। इस दौरान अपने निवास में कन्या पूजन कर बालिकाओं को भोजन कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कन्याएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची।

सीएम बघेल अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ शक्ति स्वरूपा कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना कर उन्हें भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व सीएम ने लगातार चार ट्वीट कर लिखा कि शक्ति स्वरूपा देवी माँ का पूजन और कन्या भोज। सब उन्हीं की कृपा है।

भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। यहां के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। वनवास काल के दौरान प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित कर रही है। इससे प्रभु राम की महिमा, छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।

वहीं कन्या पूजन के दौरान सीएम हाऊस में एक नन्ही बालिका की मुस्कान ने सबका मन मोह लिया। बच्ची की मोहक मुस्कान को देखकर सब मंत्रमुग्ध हो गए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More