Home » कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी जैसी लव स्टोरी में काम करना चाहती हैं राशि खन्ना

कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी जैसी लव स्टोरी में काम करना चाहती हैं राशि खन्ना

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस राशि खन्ना ने एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी जैसी लव स्टोरी में काम करने की इच्छा जताई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राशि ने कार्तिक के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि उनके साथ मैं एक इंटेंस लव स्टोरी करना चाहूंगी, कॉमेडी फन जॉनर की तरह की फिल्म नहीं बल्कि आशिकी जैसी इंटेंस फिल्म की तरह।

मुझे लगता है कि वह फिल्म बहुत अच्छी होगी क्योंकि मुझे रोमांटिक फिल्में पसंद हैं। मैंने एक फिल्म की थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था इसलिए मुझे कार्तिक के साथ लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम करना है, शायद ऐसी ही कोई फिल्म हो। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक के पास सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3, और कबीर खान की अगली फिल्म के साथ अन्य फिल्में लाइन में है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More