Home » बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने सिल्वर आउटफिट में बिखेरा जलवा, तस्वीरों ने फैंस को किया बेकाबू

बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने सिल्वर आउटफिट में बिखेरा जलवा, तस्वीरों ने फैंस को किया बेकाबू

by Bhupendra Sahu

बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी फैंस के दिलों को बेताब किए रहती हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। सीरियल उड़ारियां में एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चौधरी फैशन सेंस से सुर्खियों पर छाई रहती हैं। एक इवेंट में शामिल हुई एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के आउटफिट को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सिल्वर कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी गजब की बला लग रही हैं।

उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। ऑफ शोल्डर आउटफिट में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी सिजलिंग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस आहें भरने को मजबूर हैं। मैचिंग टॉप्स और खुले बालों के साथ ओवर ऑल लुक में उनका ग्लोइंग फेस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी अपनी टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चाहर बिग बॉस से पहले ये है चाहतें, गठबंधन और सावधान इंडिया जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 26 साल की प्रियंका अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से अच्छे अच्छे के अरमानों को डोलाने का हुनर जानती हैं। प्रियंका का असली नाम परी चौधरी बताया जाता है, लेकिन कहा जाता है कि न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर उन्होंने अपना नाम प्रियंका कर लिया। उल्लू के वेब सीरीज ‘3जी गाली गलोच गर्ल्स में भी एक्ट्रेस को देखा गया, जिसमें वो लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More