Home » चाईल्ड पोर्नोग्राफी: अश्लील विडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में रायपुर के युवक ने किया था प्रसारित… हुआ गिरफ्तार

चाईल्ड पोर्नोग्राफी: अश्लील विडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में रायपुर के युवक ने किया था प्रसारित… हुआ गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना पुलिस ने चाईल्ड पोर्नोग्राफ ी मामलें में एक युवक को गिरफ्तार किया है तथा उसके खिलाफ धारा 67ए, 67बी आई.टी. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को भारत सरकार, गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की साईबर विंग द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान राहुल तोलानी निवासी गली नंबर 5 तेलीबांधा रायपुर के रूप में की गई। आरोपी राहुल तोलानी द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्र में रहते हुये अपने मोबाईल फ ोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था।

जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी राहुल तोलानी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 204/23 धारा 67ए, 67बी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More