Home » दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : ईडी ने सिसोदिया के पीए से की पूछताछ

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : ईडी ने सिसोदिया के पीए से की पूछताछ

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक (पीए) देवेंद्र शर्मा से पूछताछ कर रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी द्वारा जांच में शामिल होने के लिए शर्मा को फिर से बुलाया गया था। वह जांच में शामिल हुए और ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

पिछली बार पूछताछ के दौरान उनका सामना सिसोदिया से हुआ था। ईडी ने पहले अदालत को बताया था कि पूछताछ के दौरान पूर्व सचिव सी. अरविंद, आबकारी सचिव अरावा गोपी कृष्णा और संजय गोयल का एक साथ आमना-सामना कराया गया।
ईडी ने अब तक मामले में दो चार्जशीट दायर की है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More