Home » ब्लैक थाई स्लिट गाउन में हिना खान ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

ब्लैक थाई स्लिट गाउन में हिना खान ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

by Bhupendra Sahu

टीवी एक्ट्रेस हिना खान आए दिन अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को इंप्रैस करती रहती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो फैंस के बीच तेजी से वायरल होने लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट ब्लैक कट आउट गाउन में फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनकी हॉटनेस थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं।

हाल ही में आइकोनिक गोल्ड अवार्ड्स 2023 के इवेंट में हिना खान का लुक देख कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस हिना खान की एक झलक पाने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। हालांकि वो भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस हिना खान ने ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहन कर हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। बता दें कि हिना खान ने अपने लुक को और भी ज्यादा एलिगेंस बनाने के लिए हैंगिंग डायमंड ईयररिंग्स कैरी किए हैं और एक हाथ में मैचिंग का डायमंड ब्रेसलेट पहना है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्राउनिश मेकअप किया है और साथ ही न्यूड लिप्सटिक लगाकर अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। अपने इस लुक में अभिनेत्री हिना खान काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लोग लाख से भी ज्यादा लाइक्स कर चुके हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- हॉटनेस ओवरलोडेड, टू हॉट टू हेंडल, सिजलिंग एंड हॉट।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More