Home » राहुल की सजा पर बोले CM बघेल- राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार है मोदी सरकार

राहुल की सजा पर बोले CM बघेल- राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार है मोदी सरकार

by Bhupendra Sahu

रायपुर। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी को गुजराज के सूरत की सेशन कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता मोदी सरकार पर वार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले में मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक दिवालिएपन की शिकार हो गई है। कांग्रेस नेताओं को परेशान करने की पॉलिसी केन्द्र सरकार ने बना ली है। कभी ईडी और कभी आईटी के छापे मारे जा रहे हैं। इससे भी कुछ नहीं बिगड़ा तो व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक के बाद एक ट्वीट कर सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हायर कोर्ट में जाएंगे।

बता दें राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। गुजरात की सूरत कोर्ट ने चार साल पुराने इस मामले में गुरुवार को राहुल को दोषी ठहराया। इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई और उन्हें तुरंत 30 दिनों की बेल भी मिल गई। अब राहुल गांधी परमानेंट बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं उनके वकील ने कहा कि वे हायर कोर्ट जाएंगे।

सीएम बघेल ने कहा तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। एक अन्य ट्वीट में कहां आसान होता है न्याय के लिए लड़ना हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है।

सीएम बघेल ने कहा कि देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है। राहुल गांधी का जीवनमार्ग भी वही है. तानाशाह सामने हैं तो क्या? जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं। एक और ट्वीट में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। जेपीसी की मांग कर रहे हैं। राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार ईडी, पुलिस भेजती है। राजनैतिक भाषणों पर केस थोपती है। इसके खिलाफ हम हायर कोर्ट में अपील करेंगे।

कोर्ट में राहुल ने कहा- मेरा इरादा गलत नहीं था
कोर्ट में राहुल गांधी ने कोर्ट में जज से कहा, मेरा इरादा गलत नहीं था। राहुल ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने जो बोला, वो राजनेता के तौर पर बोला। उन्होंने कहा वे हमेशा देश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं। सजा सुनाए जाने से पहले राहुल गांधी के वकील ने जज से अपील की कि उनके बयान से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में इस मामले में कम से कम सजा सुनाई जाए। वहीं शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने इस मामले में राहुल गांधी को अधिकतम सजा और जुर्माना लगाने की मांग की थी। पुर्णेश मोदी का कहना है कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदास को गलत बताया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More