Home » अनीता ने उठाया जल जीवन मिशन का मुद्दा

अनीता ने उठाया जल जीवन मिशन का मुद्दा

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस सदस्य अनीता योगेंद्र शर्मा ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाते हुए पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार से सवाल किया कि वर्ष 2021- 22 वर्ष 2022- 23 जल जीवन मिशन के अंतर्गत रायपुर जिले में कितनी बजट राशि आवंटित की गई है? कितनी राशि के वर्क आर्डर जारी किए गए हैं? विधानसभा वार जानकारी दें।

इस पर मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने जवाब में कहा कि जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता। जिलेवार खर्च के लिए आहरण सीमा जारी की जाती है। रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 832400 लाख वर्ष 22- 23 में 17539. 60 लाख की राशि की आहरण सीमा जारी की गई। कुल 46533. 55 लाख के वर्क आर्डर जारी किए गए हैं।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More