Home » महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे स्वीकृत

महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे स्वीकृत

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा केे विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 1468 करोड़ 77 लाख 08 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई। इसमें महिला एवं बाल विकास के लिए 1357 करोड़ 17 लाख 95 हजार रूपए तथा समाज कल्याण विभाग के लिए 111 करोड़ 59 लाख 13 हजार रूपए की राशि शामिल हैं। अनुदान मांगों की चर्चा में सदस्य विधायकगण श्रीमती रंजना दीपेन्द्र साहू और श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने भाग लिया।

मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने सदन में चर्चा में कहा कि पिछले बजट की तुलना में उनके विभाग के बजट में 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए 4 जिलों में 6 सखी सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के बजट में 1.37 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिये नि:शुल्क हेल्पलाइन सेवा नंबर 181 संचालित है ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More