Home » बड़ी खबर : दो युवकों की हत्या से फैली सनसनी… पालीघाट के सेल्फी प्वाइंट में मिले शव, एक का सिर गायब… जांच में जुटी पुलिस…

बड़ी खबर : दो युवकों की हत्या से फैली सनसनी… पालीघाट के सेल्फी प्वाइंट में मिले शव, एक का सिर गायब… जांच में जुटी पुलिस…

by Bhupendra Sahu

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में सेल्फ ी प्वाइंट के पास दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों युवकों की लाशें एक साथ थी और एक का सिर ही गायब है। आसपास कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पता चला है कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराने हैं और किसी ने इनकी हत्या कर शवों को यहां फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को रायगढ़ के पालीघाट के सेल्फी पॉइंट पर दीवार किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां पहुंचे लोगों ने शवों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपट्र्स को भी बुला लिया। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि युवकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की होगी। यह भी बताया जा रहा है युवकों की हत्या की गई है।

पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस सीसी टीवी फुटेज की जांच भी कर रही है। शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। युवकों की शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों में तस्वीरें भेजी जा रही है। शव तीन से चार दिन पुराने होने के कारण पहचान भी मुश्किल हो गई है। यही नहीं एक शव का सिर नहीं होने के कारण भी शिनाख्ती में समस्या आ रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More