Home » मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ‘होली मिलन समारोह‘ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ‘होली मिलन समारोह‘ में हुए शामिल

by Bhupendra Sahu

विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में संसदीय सचिवों और
विधायकों ने फाग गीत गाकर होली का रंग जमाया 

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत आज छत्तीगसढ़ विधानसभा परिसर में विधायक क्लब व संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर और गुलाल के रंग लगाए। संसदीय सचिव और विधायकों ने रंग-गुलाल की फुहारों के बीच होली मिलन समारोह में फाग गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर होली का रंग जमाया।

विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में संसदीय सचिवों और विधायक क्लब व संस्कृति विभाग के तत्वावधान मेंआज छत्तीगसढ़ विधानसभा परिसर में  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 

इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, श्री चन्द्रदेव राय, श्री यू.डी. मिंज, श्री कुंवर सिंह निषाद, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सुश्री शकुंतला साहू और श्री गुरुदयाल बंजारे, विधायक श्री रामकुमार यादव, श्री गुलाब कमरो, श्री भुनेश्वर बघेल, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्री केशव प्रसाद चंद्रा व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More