Home » खतरनाक एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी भोला: अजय देवगन

खतरनाक एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी भोला: अजय देवगन

by Bhupendra Sahu

गत वर्ष बतौर निर्देशक रनवे 34 लेकर आने वाले अजय देवगन इन दिनों अपने निर्देशन में बनी फिल्म भोला को प्रदर्शित करने की अन्तिम तैयारियों में हैं। यह फिल्म इस माह की 30 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अजय देवगन की भोला दक्षिण की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, जिसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में अजय देवगन ने कहा कि दर्शकों को भोला में हटकर स्टंट देखने को मिलेंगे। फिल्म का ट्रेलर 3डी में रिलीज होने के लिए तैयार है और पहली बार किसी हिंदी फिल्म का ट्रेलर आईमैक्स फॉर्मेट में लॉन्च किया जाएगा। इसलिए, दर्शकों में ट्रेलर को लेकर खासा उत्साह है। गौरतलब है कि अजय देवगन निर्देशित यह फिल्म 3डी के साथ-साथ ऑइमैक्स फार्मेट में भी लांच होगी। शाहरुख खान की पठान को भी ऑइमैक्स फार्मेट में प्रदर्शित किया गया था।

अजय देवगन ने कहा, मैं चाहता हूं कि लोग एक्शन देखें और इसके बारे में कुछ भी कहने से पहले वाइब को महसूस करें। उनका कहना था कि फिल्म ग्रामीण भारत पर आधारित है। इसमें फाइटर्स खतरनाक हैं। एक्शन को एक नया आयाम देने के लिए खूब मेहनत की गई है। मैं अपने पिता वीरू देवगन की देखरेख में नए एक्शन करते हुए बड़ा हुआ हूं और मुझे स्टंट करते वक्त सामने आती चुनौतियां पसंद हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More