Home » शक्कर में मांग, खाद्य तेलों में नरमी, दलहन में गिरावट, अनाज सामान्य

शक्कर में मांग, खाद्य तेलों में नरमी, दलहन में गिरावट, अनाज सामान्य

by Bhupendra Sahu

इंदौर । सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग बताई गई। खाद्य तेल नरमी लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड 5 रुपये सस्ता बिका।
तिलहनों में उठाव रहा। दलहन नरम हुए। दालों में कामकाज सुधार लिए बताया गया। अनाज में पूछपरख रही।

किराना बाजार
शक्कर में लिवाली रही। शक्कर में चार गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला में उठाव बताया गया। खोपरा बूरा तथा साबूदाना में मांग बने रहने से मज़बूती रही। हल्दी में खरीदी सुधार लिए बताई गई।
तेल-तिलहन
खाद्य तेल मांग कमजोर होने से ससत
लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहनों में उठाव सामान्य बताया गया।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन नरमी लिए रहे। चना कांटा में कमी दर्ज की गई। दालों में मांग से भाव बने रहे। अनाज में कामकाज सामान्य रहा ।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More