रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ मैराथन बैठक कर विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों के लक्ष्य (LaKshya) सर्टिफिकेशन के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पतालों में समय-समय पर पॉवर एवं फायर ऑडिट कराने को कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश व सुझाव दिए गए।