नई दिल्ली । एस्सार समूह ने सोमवार को एस्सार एनर्जी ट्रांजि़शन (ईईटी) के गठन की घोषणा की और कहा कि यह पहल उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में संक्रमण के एक प्रमुख केंद्र के निर्माण के काम को आगे बढ़ा के लिए की गयी है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार ‘ईईटीÓ के तहत कम कार्बन वाली ऊर्जा की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए कुल 3.6 अरब डालर का निवेश करने की योजना है। बयान में कहा गया है कि अगले पांच वर्षों में इन परियोजनाओं के अंतर्गत 2.4 अरब डालर इग्लैंड में कंपनी के स्टैनलो परियोजा स्थल पर किया जाएगा जो लिवरपूल और मैनचेस्टर के बीच है।
इस दौरान इसी उद्येश्य से भारत में 1.2 अरब डॉलर का निवेश करने का लक्ष्य है।
कंपनी का कहना है कि यह निवेश हाइड्रोजन उत्पादन प्रौद्योगिकियों की एक श्रृंखला , डीकार्बोनाइजेशन, जैव ईंधन (सड़क और उड्डयन), और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में किया जाएगा । इससे उत्तर पश्चिम इंग्लैंड को जल्दी ही यूरोप में कार्बन के बाद दौर के प्रमुख औद्योगिक संकुलों के रूप में परिवर्ति करने में मदद मिलेगी।
बयान में कहा गया है कि भारत में ईईटी का निवेश देश की उभरती हाइड्रोजन महत्वाकांक्षा को पूरा करने में मदद करेगा।
एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया ने कहा, ईईटी की शुरुआत ब्रिटेन को कम कार्बन ऊर्जा के मामले में सबसे आगे रखने की एस्सार की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर है।
00