Home » आम आदमी पार्टी इवेंट करके भ्रष्टाचार को चादर से झांकना चाहती है : संबित पात्रा

आम आदमी पार्टी इवेंट करके भ्रष्टाचार को चादर से झांकना चाहती है : संबित पात्रा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनके आम आदमी पार्टी से शराब घोटालों के लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने शराब नीति पर कार्टेलाईजेशन की अनुमति क्यों दी, जबकि यह कानूनन गलत है? इसका जवाब नहीं मिला लेकिन हमने पूछा कि कानूनन मैन्युफैक्चरर्स को रिटेल में उतारना गैर-कानूनी है। आपने ऐसा किया या नहीं, आपने जवाब नहीं दिया। हमने पूछा था कि शराब नीति अच्छी थी तो आनन-फानन में आपने उसे वापस क्यों लिया।

इसका भी कोई जवाब नहीं मिला. हमने पूछा था कि आखिर क्या कारण था कि आपने आपने शराब कारोबारियों का 144 करोड़ रुपया माफ किया जबकि यह गैर कानूनी था। यह कैबिनेट से पारित भी नहीं हुआ था। कोई जवाब नहीं मिला। पात्रा ने कहा कि आप ‘इवेंट मैनेजमेंटÓ कर भ्रष्टाचार के ऊपर चादर ढंक देंगे, ऐसा नहीं हो सकता. भारत में कानून सबके लिए एक सामान है, इसलिए मनीष सिसोदिया जो सवाल बीजेपी और भारत की जनता ने आप से पूछे हैं, उनके जवाब सीबीआई को देंगे ऐसा हमें विश्वास है. आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री के लिए जिस प्रकार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।

कुछ दिन पहले कांग्रेस के नेता अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहते दिखे कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगीÓ. आज ‘आपÓ के नेता इसी तरह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ‘मर जा मोदीÓ कहते दिखे। अपने देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना कहाँ तक जायज है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More