नई दिल्ली । अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का रूस-यूक्रन युद्ध को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यू्क्रेन पर काफी पहले ही परमाणु हमला कर चुके होते। संभव है कि उन्हें ऐसा करने से भारत और चीन ने रोका है। द अटलांटिक को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकेन ने कहा, ‘पुतिन इस युद्ध में ज्यादा तर्कहीन रूप से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। मास्को की तरफ से बार-बार परमाणु हमले की धमकी दी गई। ये एक चिंता का विषय है।’
युद्ध में भारत-चीन की भूमिका अहम
ब्लिंकेन ने कहा, हमने उन सभी देशों इस युद्ध को खत्म करवाने के लिए आग्रह किया, जिनके संबंध रूप से अच्छे हैं। इसमें चीन और भारत भी शामिल है। इसका असर भी हुआ। दोनों देशों ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोकने के लिए कोशिश की और ये सफल भह हुआ।