रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन का कार्यक्रम ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने स्वागत भाषण दिया।
उन्होंने कांग्रेस समिति का प्रदेश में महाधिवेशन करने के लिए आभार जताया। इसके बाद मुकुल वासनिक ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं के लिए शोक संदेश पढ़ा।