Home » नगालैंड में बोले PM मोदी- पूर्वोत्तर को ATM मानती थी कांग्रेस, हमारे लिए यह अष्टलक्ष्मी

नगालैंड में बोले PM मोदी- पूर्वोत्तर को ATM मानती थी कांग्रेस, हमारे लिए यह अष्टलक्ष्मी

by Bhupendra Sahu

मेघालय । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर हैं। पीएम सबसे पहले नगालैेंड के दीमापुर पहुंचे, जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया…दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एटीएम माना हुआ था… सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था। लेकिन हम पूर्वोत्तर क आठ राज्यों को कांग्रेस की तरह एटीएम नहीं बल्कि ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं।

‘पूर्वोत्तर को बांटने की राजनीति को हमने बदला’
पीएम ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं। नगालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी एनडीए को मिला है। मोदी ने कहा कि अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता… देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में बांटने की राजनीति चलती थी उसको हमने बदला है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More