Home » दक्षिणी चीन सागर विवाद के बीच भारत का बड़ा कदम, पहली बार इंडोनेशिया में डॉक की सबमरीन

दक्षिणी चीन सागर विवाद के बीच भारत का बड़ा कदम, पहली बार इंडोनेशिया में डॉक की सबमरीन

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दक्षिणी चीन सागर को लेकर चीन का कई आसियान देशों के साथ विवाद चल रहा है। इस बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार अपनी सबमरीन इंडोनेशिया भेजी है। बता दें कि भारतीय सबमरीन आईएनएस सिंधुकेसरी भारत की नीति आसियान देशों में कूटनीतिक और सैन्य पहुंच को बढ़ाने के तहत इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंची है। 3000 टन वजनी आईएनएस सिंधुकेसरी बुधवार को सुंदा खाड़ी से होते हुए जकार्ता पहुंची।

 

इंडोनेशिया की नौसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को मजबूत करने के लिए इंडोनेशिया नौसेना भारतीय सबमरीन आईएनएस सिंधुकेसरी का जकार्ता में स्वागत करती है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा पहली बार है कि इतनी दूरी पर सबमरीन को तैनात किया गया है। इससे भारतीय नौसेना की पानी के अंदर युद्ध लड़ने की क्षमताओं का सहज अंदाजा लग सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More