Home » मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक रिती-रिवाज से 52 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक रिती-रिवाज से 52 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में

by Bhupendra Sahu

कवर्धा । महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम झलमला में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 52 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, श्री सुमरन कुमार धुर्वे, श्री प्रभाती मरकाम और ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच श्री अमृत कुमार धुर्वे सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। बैगा बहुल इलाके में अधिकतर जोड़े अनुसूचित जनजाति वर्ग से थे और वर वधु शासन की इस योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नता से अपने जीवनसाथी के साथ कार्यक्रम स्थल से विदा हुए।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पन्द्रह हजार रूपए से बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए देने का निर्णय लिया। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन बेहतर ढंग से हो रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री आनंद तिवारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री सीएल भूआर्य, चिल्फी के परियोजना अधिकारी नमन देशमुख सहित जिले के सभी परियोजना अधिकारी तथा पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More