Home » ऐश्वर्य प्रताप ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में जीता स्वर्ण, ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी को हराया

ऐश्वर्य प्रताप ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में जीता स्वर्ण, ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी को हराया

by Bhupendra Sahu

काहिरा । भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा विश्वकप में शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए चौथा स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर थ्री पोजीशन में मध्यप्रदेश के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बुधवार को स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शिमिर्ल को 16-6 से पराजित किया।

शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में तैयारियां करने वाले ऐश्वर्य ने पिछले वर्ष चांगवान विश्वकप में भी स्वर्ण पदक जीता था। 406.4 के स्कोर के साथ वह रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर थे, जबकि शिमिर्ल 407.9 के स्कोर के साथ शीर्ष पर थे।

हालांकि क्वालिफाइंग में नीलिंग, प्रोन, स्टैंडिंग निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐश्वर्य 588 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More