चेन्नई । भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्रो शतरंज लीग के मैच में नार्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया। यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत है। ‘इंडियन योगीज’ के लिये खेलते हुए गुजराती ने दुनिया के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गयी गलतियों का पूरा फायदा उठाया।
कार्लसन प्रो शतरंज लीग में ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से ‘प्रो शतरंज लीग’ में खेल रहे हैं। दुनिया भर की टीमों के लिये इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं और 150,000 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। गुजराती (28 वर्ष) ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।