नई दिल्ली । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत ऐसे तो हरे निशान पर हुआ पर बाजार खुलते ही यह नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 101.59 अंकों की गिरावट के साथ 59,643.39 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 21.65 अंकों की गिरावट 17,532.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारेाबार में गेल के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़त जबकि ZEEL के शेयरों में 6% की गिरावट दिख रही है।
आरबीआई एमपीसी के मिनट्स और फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चला कि लगभग सभी नीति निर्माताओं ने ब्याज दरों में छोटी वृद्धि का समर्थन किया है। इसके बाद गुरुवार को भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट खुले।