नई दिल्ली । संकल्प दिवस समारोह के आयोजन में राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय डॉ. जितेंद्र सिंह, ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर के हिस्से पर अवैध कब्ज़े को वापस लेने के 1994 के संसदीय प्रस्ताव का संकल्प सभा में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से कराया। डॉ जितेंद्र ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने राम मंदिर बनाने के सपने को साकार कर दिखाया, जिस प्रकार जम्मू कश्मीर से धारा 370 की वापसी को मोदी जी ने मुमकिन कर दिखाया, उसी प्रकार जम्मू कश्मीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े को भी मोदी सरकार ही वापस लाएगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चाहे राम मंदिर हो, चाहे धारा 370 हटाना हो, चाहे पीओके वापस लाना हो, कांग्रेस केवल प्रस्ताव पारित करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी उसके राष्ट्रवादी प्रस्तावों को सच कर दिखलाती है। जितेंद्र ने उन सभी पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया, जिससे कश्मीर की समस्या एक लम्बे समय तक बनी रही।
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर वर्तमान मोदी सरकार ने जो कार्य किया है, उससे 1994 का संसदीय प्रस्ताव संभव दिखने लगा है। बृजलाल ने कांग्रेस सरकार पर कड़े कानूनों को राजनीतिक कारणों से वापस लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने इस बात पर दु:खद आश्चर्य व्यक्त किया कि कश्मीरी पंडितों के साथ अमानवीय व्यवहार और अत्याचार हुए लेकिन बात बेबात कैंडल मार्च करने वालो ने चुप्पी साधे रखी । जम्मू कश्मीर पीपल्स फोरम के संयोजक महेंद्र मेहता ने पाकिस्तान के नजायज कब्जे वाले भाग के ऐतिहासिक तथ्यों को प्रकट करते हुए जम्मू कश्मीर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए किये जा रहे मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम संयोजक मनोज खंडेलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का कुशलता से सफल संचालन किया। उन्होंने सफल आयोजन का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया।
००