Home » विश्व भूषण हरिचंदन ने CG के राज्यपाल पद की ली शपथ… CM भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं…

विश्व भूषण हरिचंदन ने CG के राज्यपाल पद की ली शपथ… CM भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं…

by Bhupendra Sahu

 

रायपुर । श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल हरिचंदन को मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं


राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More