Home » टीम इंडिया के साथ फिर धोखा! कुछ ही घंटों में खोई टेस्ट में नंबर-1 की बादशाहत

टीम इंडिया के साथ फिर धोखा! कुछ ही घंटों में खोई टेस्ट में नंबर-1 की बादशाहत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में टीम इंडिया एक बार फिर से नंबर-2 पर आ गई है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर थी। लेकिन शाम आते-आते वह नंबर-2 पर आ गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब फिर से नंबर-1 पर आ चुकी है। पिछले महीने भी टेस्ट रैंकिंग में भारत को नंबर-1 बता दिया गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर आ गया था।

आईसीसी की वेबसाइट पर जब दोपहर में रैंकिंग अपडेट हुई तो टीम इंडिया टीम इंडिया के 115 रेटिंग्स प्वाइंट दिखाए गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग्स प्वाइंट के साथ नंबर-2 पर आ गया था। लेकिन शाम आते-आते यह स्थिति बदल गई। अब ऑस्ट्रेलिया 126 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गया। वहीं भारत 115 प्वांइट के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है।

अब भारतीय टीम को फिर से टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनने के लिए इंतजार करना होगा। टीम इंडिया इससे पहले तीन बार नंबर-1 बन चुकी है। पहली बार 1973 में वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी। इसके अरसे बाद साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने टेस्ट में टॉप पोजिशन हासिल किया। इसके बाद विराट कोहली की अगुवाई में साल 2016 में टीम इंडिया टॉप पर पहुंची और चार साल तक नंबर-1 रही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More