Home » मेसी की पीएसजी और टोटेनहम को मिली हार, वापसी के बाद टीम को हार से नहीं बचा पाए एम्बाप्पे

मेसी की पीएसजी और टोटेनहम को मिली हार, वापसी के बाद टीम को हार से नहीं बचा पाए एम्बाप्पे

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । चैंपियंस लीग में अंतिम-16 राउंड की शुरुआत दो बड़े मैचों के साथ हुई। लियोनल मेसी की पीएसजी को बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एसी मिलान ने टोटेनहम को 1-0 के अंतर से हराया। बायर्न म्यूनिख ने पीएसजी के खिलाफ शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद जोआ कैंसेलो की जगह अलफोंसो डेविस को मैदान में भेजा गया और उन्होंने मैदान में जाते ही अपनी पुरानी टीम के खिलाफ गोल करने में मदद की। डेविस की मदद से किंग्सले कोमन ने मैच का एकमात्र गोल किया।

चोट से वापस लौटे किलियन एम्बाप्पे ने बेहतरीन गोल कर मैच में अपनी टीम को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वीएआर रिव्यू में उनका गोल अमान्य करार दिया गया। मेसी, नेमार और एम्बाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरी पेरिस सेंट जर्मन की टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टीम ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी पीएसजी के लिए बहुत ज्यादा मुश्किलें नहीं होंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More