Home » मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवनों के लिए स्वीकृत की राशि

मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवनों के लिए स्वीकृत की राशि

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तामासिवनी और खोरपा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को अभनपुर विश्राम भवन में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक कार्यों, मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अभनपुर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर अभनपुर नगर पालिका घोषित किए जाने पर उनका गजमाला पहनाकर आभार व्यक्त किया। नेकी की कुटिया, सतनाम भवन के दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से कसेर समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर नयापारा नगर में सामाजिक भवन के लिए राशि मंजूर करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर 30 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, ढीमर समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, गोबरा नवापारा में कहार समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री द्वारा सतनामी समाज के सामुदायिक भवन तक आने-जाने के लिए सड़क कांक्रीटीकरण, कुर्मी समाज के सामाजिक भवन में बोर खनन की भी स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आये कलार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा नया रायपुर में सामुदायिक भवन के लिए जमीन की मांग पर उन्हें जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा। सिंधी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा झूलेलाल सामाजिक भवन के निर्माण के लिए जमीन समाज के नाम कराने की बात कही। मुख्यमंत्री से प्रगतिशील सतनामी समाज, मुस्लिम समाज, घासी घसिया साहनी समाज, गडरिया समाज, झेरिया यादव समाज, निषाद समाज, देवांगन समाज, कुर्मी समाज, सर्व ब्राम्हण समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More