नई दिल्ली । हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लान निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 123.52 अंकों की गिरावट के साथ 60,682.70 और निफ्टी 36.95 अंक फिसलकर 17856.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
शुक्रवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स में 9% जबकि अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयरों में डेढ़-डेढ़ प्रतिशत की मजबूती दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के शेयर बाजार में मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों पर सबसे अधिक दबाव दिखा।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले के अनुसा तकनीकी रूप से पिछले हफ्ते निफ्टी सूचकांक ने 17650 के पास सपोर्ट लिया हालांकि यह 17900 के महत्वपूर्ण प्रतिरोध के ऊपर बंद होने में असफल रहा। वर्तमान में निफ्टी 20-दिवसीय एसएमए के पास कारोबार करती दिख रही है।