नई दिल्ली । लोकसभा में आम बजट 2023-24 पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। वित्त मंत्री ने बजट 2023-24 के सार के बारे में बोलते हुए कहा कि यह बजट राजकोषीय विवेक की सीमाओं के भीतर भारत के विकास अनिवार्यताओं की आवश्यकताओं को संतुलित करता है। वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि करप्शन पर बोलने का कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अपने कार्यकाल के समय कांग्रेस ने गरीबों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
विपक्षी नेताओं की ओर से यह आरोप लगाने के बाद कि यह बजट अदाणी समूह के लिए ग्रीन बजट है पर वित्त मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जीजा और भतीजा को फायदा पहुंचाने का कल्चर कांग्रेस सरकार के समय था। मोदी सरकार में यह सब नहीं चलता।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कोई भी आवंटन किसी विशेष व्यक्ति को ध्यान में रखकर नहीं किया जाता है, बल्कि सभी को ध्यान में रखकर किया जाता है। सरकार देश को ध्यान में रखती है। मंत्री ने किसी कंपनी या व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा, ‘इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल गलत है।”