मोहाली। राउंडग्लास पंजाब एफसी ने अर्जेंटीना के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर हुआन कार्लोस नेलर को हीरो आईलीग 2022-23 के बचे हुए सीजन के लिये टीम में शामिल किया है।
क्लब ने जारी विज्ञप्ति में कहा, हम हुआन को हमारे बीच पाकर बेहद खुश हैं। वह अपने साथ टीम में बहुत सारा अनुभव लेकर आते हैं। हमें उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के अंतिम हिस्से में टीम की मिडफील्ड में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे।
अर्जेंटीना, इटली, स्पेन और डेनमार्क के लिये खेल चुके 29 वर्षीय मिडफील्डर दूसरी बार आईलीग का हिस्सा बन रहे हैं। वह इससे पहले टूर्नामेंट के वर्तमान सत्र में ही गोकुलम केरल एफसी के लिये खेल चुके हैं।
00