Home » पीएम मोदी बोले, सिर्फ छह साल में देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, गुड गवर्नेंस ने दी नई पहचान

पीएम मोदी बोले, सिर्फ छह साल में देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, गुड गवर्नेंस ने दी नई पहचान

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । यूपी में आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो रहा है। आयोजन के लिए लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में बताया कि इस इंवेस्टर्स समिट में 29 लाख 92 हजार करोड़ के 18643 एमओयू साइन हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। भारत की समृद्घि में दुनिया की समृद्घि निहित है।

बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More