Home » भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और श्रीकर भरत ने किया टेस्ट डेब्यू

भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और श्रीकर भरत ने किया टेस्ट डेब्यू

by Bhupendra Sahu

नागपुर । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी की शुरूआत हो चुकी है। इस सीरीज के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट सीरीज के लिए भी महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों के बीच नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

इस मैच में आज जो सबसे बड़ी बात रही वो यह है की भारत की और से दो खिलाडिय़ों ने एक साथ टेस्ट मैच के लिए डेब्यू किया है। भारत की और से सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर भरत ने टेस्ट मैच में डेब्यू किया है। इन दोनों ही खिलाडिय़ों के लिए यह पहला टेस्ट मैच है।
सूर्य कुमार यादव सबसे कम उम्र में तीनों फार्मेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए है। सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले टी20 इंटरनेशनल में 14 मार्च 2021 को डेब्यू किया था। इसके बाद 18 जुलाई 2021 को वनडे में डेब्यू किया और अब 9 फरवरी 2023 को टेस्ट डेब्यू किया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More