कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपने टॉप पांच कंटेस्टेंट मिल गए हैं। 12 फरवरी को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और शालीन भनोट हैं। वहीं, फिनाले वीक में आकर निमृत कौर अहलूवालिया इविक्ट हो गई हैं। निमृत शो की पहली फाइनलिस्ट थीं और एक्ट्रेस को यह चांस बिग बॉस ने दिया था। लेकिन फिनाले वीक में आते ही जनता के वोट्स के आधार पर निमृत घर से बाहर हो गई हैं।
बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को धन्यवाद कह रही हैं।
दरअसल, फिनाले वीक में बिग बॉस 16 के घर में एक जबरदस्त ट्विस्ट आया। शो में ऑडियंस की एंट्री हुई और उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट किया। इस वोटिंग में निमृत सबसे पीछे रहीं और इस वजह से वह अब शो से बाहर हैं। निमृत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस एक्ट्रेस में निमृत अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहती दिख रही हैं। वह कहती हैं कि मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं और मैं बहुत ही फ्री महसूस कर रही हूं। मुझे सिर्फ खुद पर ही नहीं बल्कि आप लोगों पर ही गर्व हैं। मैं सच में आपसे यह कहना चाहती हूं कि यह जर्नी आप लोगों के बिना पूरी नहीं हो सकती थी। मैंने अपना सारा समय आप तक पहुंचने में लगाया है। वीडियो में आगे भी निमृत अपने फैंस से प्यार भरी बातें कह रही हैं।
००