रायपुर। राजधानी के लोगों शुक्रवार को बड़ी सौगात मिली है। रायपुर में अलग अलग दो रेलवे अंडरब्रिज का आज लोकार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ के गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दोनों रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण किया है। इन दोनों अंडरब्रिज के लोकार्पण से रायपुर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं रोज लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। दोनों अंडरब्रिज का निर्माण 50 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से किया गया है।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज व तेलघानी नाका रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण किया। दोनों रेलवे अंडर ब्रिज के लोकार्पण से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। एक अनुमान के अनुसार गोगांगव रेलवे अंडर ब्रिज से यहां के तीन लाख से ज्यादा आबादी का आवागमन आसान होगा। वहीं तेलघानी नाका अंडरब्रिज से भी लाखों लोग आना जाना करेंगे। इस मौके पर लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे सालों से लोग अंडरब्रिज की मांग कर रहे थे। लगातार यहां जाम की स्थिति रहती थी। अंडरब्रिज बनने से यहां जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

50 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने दोनों अंडर ब्रिज
राजधानी रायपुर के गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज व तेलघानी नाका रेलवे अंडरब्रिज की लागत 50 करोड़ से भी ज्यादा की है। गोगांव रेलवे अंडरब्रिज 15.73 करोड़ रूपए की लागत से बना है। इसकी लंबाई 407 मीटर की है। वहीं तेलघानी नाका रेलवे अंडर ब्रिज की लंबाई 526 मीटर है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से लगातार हो रहा विकास
बता दें छत्तीसगढ़ सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। दूर दराज क्षेत्रों को जोडऩे के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों, पुलों व अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के दोनों अंडरब्रिज भी लोगों की डिमांड पर बनाए गए है।