Home » एयर इंडिया की अबू धाबी-कालीकट फ्लाइट में लगी आग, 184 यात्री थे सवार

एयर इंडिया की अबू धाबी-कालीकट फ्लाइट में लगी आग, 184 यात्री थे सवार

by Bhupendra Sahu

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से केरल के कालीकट एयरपोर्ट आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट एक्स348 के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद विमान के लेफ्ट इंजन में आग की लपटें उठने लगीं।

इस दौरान फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट की अबू धाबी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बता दें कि विमान में 184 यात्री सवार थे। प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More