Home » पीएनबी का मुनाफा 44 प्रतिशत घटा

पीएनबी का मुनाफा 44 प्रतिशत घटा

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही में 44 प्रतिशत घटकर 629 करोड़ रुपये पर आ गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1127 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी कुल आय 25722 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 22026 करोड़ रुपये की आय हुयी थी।
दिसंबर 2़022 को समाप्त तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 9.78 प्रतिशत पर रहा है जबकि दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में यह 12.88 प्रतिशत रहा था। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी दिसंबर 2021 में 4.90 प्रतिशत पर था जो दिसंबर 2022 की तिमाही में घटकर 3.30 प्रतिशत पर आ गया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More