वाशिंगटन । गूगल के एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उसे नौकरी से इसलिए निकाल दिया, क्योंकि उसने अपनी महिला बॉस के ‘ऑफर’ को ठुकरा दिया था। कर्मचारी ने इसको लेकर कंपनी के खिलाफ एक मुकदमा भी दायर किया है। रेयान ओलोहान ने दावा किया कि दिसंबर 2019 में चेल्सी, मैनहट्टन में कंपनी के डिनर के दौरान महिला बॉस टिफनी मिलर ने उन्हें एक खास प्रस्ताव दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 48 वर्षीय ओलोहान ने कहा कि गूगल की प्रोग्रामेटिक मीडिया डॉयरेक्टर टिफनी मिलर ने डिनर के दौरान उनके शरीर को छुआ और उसकी तारीफ भी की। इस दौरान उन्होंने उससे यह भी कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रही।