Home » राज्यपाल उइके से श्रीकलापीठ, सरायकेला के संरक्षक प्रताप आदित्य देव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल उइके से श्रीकलापीठ, सरायकेला के संरक्षक प्रताप आदित्य देव ने की सौजन्य भेंट

by Bhupendra Sahu

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्रीकलापीठ सरायकेला, झारखण्ड के संरक्षक श्री प्रताप आदित्य सिंह देव ने सौजन्य भेंट की। श्री सिंहदेव ने राज्यपाल को सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले चैत्र पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल को श्री सिंह ने चैत्र पर्व तथा श्रीकलापीठ द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य के संरक्षण और इसके प्रशिक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

उन्होंने सरायकेला छऊ नृत्य के विशेषताओं, इससे जुड़े कलाकारों और इसके गरिमामयी इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने सरायकेला छऊ नृत्य के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिलने पर प्रशंसा व्यक्त की और यथा संभव कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। इस दौरान राज्यपाल को श्री सिंहदेव ने छऊ नृत्य से संबंधित पुस्तिका भी भेंट की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More