Home » सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 17750 के नीचे पहुंचा, अदाणी ग्रुप के शेयर 16% तक फिसले

सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 17750 के नीचे पहुंचा, अदाणी ग्रुप के शेयर 16% तक फिसले

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को खुलते के साथ ही धराशायी हो गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 647.78 अंकों तक टूट गया। फिलहाल यह 58,557.28 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 148 अंक टूट कर 17743.95 अंकों पर पहुंच गया है।

बाजार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारती गिरावट नजर आ रही है। अदाणी ग्रुप के शेयर 16 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयरों में छह प्रतिशत की तेजी है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 60166, निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 17877 और बैंक निफ्टी 265 अंक फिसल कर 41382 के लेवल पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 81.52 पर पहुंच गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More