Home » तीसरे वनडे में केवल एक विकेट झटकते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा लेंगे शमी

तीसरे वनडे में केवल एक विकेट झटकते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा लेंगे शमी

by Bhupendra Sahu

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अन्तिम मैच मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। वह अगर इस मैच में एक विकेट हासिल करने में सफल जो जाते हैं तो उनके अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार सौ विकेट हो जाएंगे।
मोहम्मद शमी के अब तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 399 विकेट हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 216, वनडे में 159 और टी20 में 24 विकेट हासिल किए हैं।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। भारत की ओर से अभी तक आठ गेंदबाज अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार सौ विकेट हासिल करने का आंकड़ा छू चुके हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More