Home » विदेशी मुद्रा भंडार 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई 2 । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी वृद्धि से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जनवरी को समाप्त में 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.26 अरब डॉलर घटकर 561.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 13 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.1 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 505.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 42.9 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 14.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 8.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.2 अरब डॉलर पर हो गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More