नई दिल्ली । जंतर-मंतर पर डब्लूएफआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने कहा है कि हमारी लड़ाई फेडरेशन के खिलाफ है न कि सरकार के खिलाफ । उन्होने कहा कि हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे ।
वही भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि मीटिंग में सिर्फ आश्वासन दिया गया है, किसी तरह का ठोस कदम या एक्शन लेने की बात नहीं की गई। हम रेसलिंग फेडरेशन को भंग करवाना चाहते हैं। हर जगह उनके लोग हैं। हमें केरल, महाराष्ट्र से फोन आ रहे हैं जो पीडि़त रही हैं। हमारी क्करू से गुजारिश है कि इंसाफ करें ।
विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे साथ 5-6 महिला पहलवान हैं जिन्होंने इन शोषण का सामना किया है और हमारे पास इसे साबित करने के सबूत हैं। हमें सरकार से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे ।